यूपी सरकार का बड़ा फैसला, ग्रेटर नोएडा-वाराणसी में होगा ESI मेडिकल कॉलेज का निर्माण

यूपी सरकार ईएसआई योजना के तहत श्रमिकों और उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के कई जिलों में अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में ईएसआई मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

UP: उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बयान के मुताबिक, ईएसआई योजना के तहत वर्तमान में श्रमिकों को प्राथमिक और द्वितीयक चिकित्सा देखभाल, सुपर स्पेशियलिटी उपचार और आकस्मिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जारी बयान के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में नए अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा, तो वहीं दो जिलों में ईएसआई निगम के मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया जाएगा।

Medicall College

ग्रेटर नोएडा-वाराणसी में होगा ESI मेडिकल कॉलेज का निर्माण (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इन जिलों में बनेंगे नए अस्पताल

यूपी सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने मेरठ, शाहजहांपुर, बरेली, गोरखपुर और ग्रेटर नोएडा में नए अस्पतालों के निर्माण के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में ईएसआई निगम मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का महत्वपूर्ण फैसला किया है।

End of Feed