सपनों की स्क्रीन पर उतरेगी उत्तर प्रदेश की पहचान; यमुना एक्सप्रेसवे पर जल्द बसेगी इंटरनेशनल फिल्म सिटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण जून में शुरू हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे पर 1000 एकड़ में उत्तर भारत की सबसे बड़ी इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनाई जा रही है, जिसका निर्माण बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी जल्द शुरू करेगी। पहले चरण में फिल्म स्टूडियो और इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा।ॉ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी "इंटरनेशनल फिल्म सिटी" प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है। निर्माता बोनी कपूर की कंपनी, बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी, इस परियोजना के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। निर्माण स्थल का जियो-टेक्निकल सर्वे लगभग पूरा हो चुका है, और कंपनी अगले दो-तीन दिनों में बिल्डिंग प्लान जमा करने वाली है।

Construction of International Film City in YEIDA

YEIDA में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण (प्रतिकात्मक फोटो)

इस दौरान भूमि को समतल करने का कार्य जारी है, साथ ही सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। क्षेत्र की साफ-सफाई भी लगभग पूरी हो चुकी है। सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिलते ही निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। यह इंटरनेशनल फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में स्थापित की जा रही है, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण, मीडिया, मनोरंजन और पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान देना है।

End of Feed