यमुना एक्सप्रेसवे पर लुधियाना से आगरा जा रही बस में भीषण आग लग गई। घटना दनकौर थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि बस के छत पर रखे समान में अचानक आग लगी। हादसे के समय सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना की सूचना फायर विभाग को दी गई, जिसने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर लुधियाना से आगरा जा रही बस में भीषण आग लग गई। (फोटो सोर्स: iStock)
जैसलमेर बस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत
इससे पहले मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर एक निजी एसी बस में आग लग गई। इस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई है। चालक सवारियों को जलता छोड़ सीट से कूदकर भाग गया था।
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि चलती बस में अचानक तेज आवाज आई, जिसके बाद एसी का कंप्रेसर फट गया और शार्ट सर्किट हो गया।
