बोड़ाकी रेलवे स्टेशन टर्मिनल का काम शुरू करने की तैयारी, ग्रेटर नोएडा को मिलेगा मल्टी मॉडल स्टेशन

ग्रेटर नोएडा की महत्वकांक्षी परियोजना बोड़ाकी रेलवे स्टेशन टर्मिनल का काम जल्द शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसे अत्याधुनिक मल्डीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर बनाया जाएगा। जिसमें एक ही जगह पर मेट्रो, बस और ट्रेन की सेवाएं मिलेंगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे को दी गई है।

Boraki Railway Station Terminal: ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन को एक अत्याधुनिक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। यह स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। जिसमें ट्रेन, मेट्रो और बस सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी। इस परियोजना को नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे (NCR) के तहत तैयार किया जाएगा। इसके पहले चरण में टर्मिनल बिल्डिंग और कर्मचारियों के आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसके के लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से पूर्वी यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली या गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा।

MMTH

बोड़ाकी रेलवे स्टेशन टर्मिनल का काम जल्द होगा शुरू (फाइल फोटो)

यात्रियों को आवाजाही में होगी सुविधा

यह मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का निर्माण 358 एकड़ एरिया में किया जाएगा। एक ही परिसर में ट्रेन, मेट्रो और बस की सुविधाओं को आपस में जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज (FOB), रेलवे ओवर ब्रिज (ROB), स्काईवॉक और सबवे जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनाया जाएगा।जिससे यात्रियों को एक जगह पर आसानी से सभी परिवहन विकल्प मिल सकें। इसके निर्माण से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भीड़ का दबाव कम होगा।

End of Feed