Lift Collapses: लिफ्ट को लेकर आए दिन दुर्घटना सामने आ रही है। लिफ्ट की वजह से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई विशेष कार्य करने को नहीं दिख रहा है। लोगों की जान कैसे बचाया जाए इस पर प्रशासन द्वारा कोई विशेष कार्रवाई नहीं होता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार 15 सितंबर को एक मामला सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी की सर्विस लिफ्ट टूटकर गिर जाने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Greater Noida: सर्विस लिफ्ट टूटकर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 5 घायल (File Photo)
सभी घायलों की हालत गंभीर
दरअसल, बिसरख थाना क्षेत्र में आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान सुबह करीब 7:30 बजे निर्माणाधीन स्थल पर इस्तेमाल की जा रही सर्विस लिफ्ट 14वीं मंजिल से टूटकर गिर गई। इस दर्दनाक हासदे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 5 लोग घायल गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घायल मजदूरों की हालत गंभीर है।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, मृतकों की पहचान विपुल मंडल (45), अरुण मंडल (40), इश्तियाक (23) तथा आरिस (22) के रूप में की गई हैं। पुलिस उपायुक्त सुनीति ने बताया कि सर्विस लिफ्ट के गिरने से घायल हुए नौ श्रमिकों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रशासन द्वारा कोई खास कार्रवाई नहीं
इससे पहले भी गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में स्थित भारत सिटी सोसायटी के फेज-2 के जी-2 टावर से एक मामला सामने आया था, जिसमें दो मासूम बच्चे लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे। मासूम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। यहां तक कि मासूम डरा-डरा सा रहने लगा। लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर भी कोई खास कार्रवाई नहीं की गई।
