Best food Places in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कई विश्वविद्यालय, कॉलेज और कॉरपोरेट ऑफिस हैं। ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए शॉपिंग करने और स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाने के लिए कई ऑप्शन हैं। ग्रेटर नोएडा में कई ऐसे फूड स्पॉट हैं जो आपको दीवाना बना सकते हैं। ग्रेटर नोएडा में वेज-नॉनवेज खाने के लिए भी कई बेस्ट मार्केट्स हैं।
ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट फूड के साथ शॉपिंग के लिए मशहूर हैं ये मार्केट्स
बता दें कि, जगत फार्म मार्केट ग्रेटर नोएडा में सबसे पुराना लोकप्रिय बाजार है। यहां की कई स्थानीय दुकानों में आपको लगभग सब कुछ मिल सकता है। आप यहां विक्रेताओं से कुछ मोल-भाव करके भी किफायती दाम में चीजें खरीद सकते हैं। यहां कई रेस्टोरेंट्स भी हैं, जो टेस्टी परांठे और रोल के लिए मशहूर हैं।
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 मार्केट
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 मार्केट वास्तव में बेहतरीन है। यहां पर दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ विजिट किया जा सकता है। पार्किंग के लिए भी यहां पर पर्याप्त जगह है। खरीदारी के लिए भी बीटा-2 एक शानदार जगह है, क्योंकि यहां कई विकल्प हैं। यहां के तंदूरी मोमोज का टेस्ट आपको दीवाना बना सकता है। यहां के कई चाइनीज फूड और शानदार गोलगप्पे मशहूर हैं।
ग्रेटर नोएडा का परी चौक
ग्रेटर नोएडा का एंट्री गेट परी चौक अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है। यहां की मार्केट में आपको आलू टिक्की, गोलगप्पे और रोल आसानी से मिल सकते हैं। यहां पर कई सारे मॉल भी हैं जो शॉपिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा के अमृत पुरम स्थित चंदीला मार्केट
इसे शहर का सबसे बड़ा बाजार कहा जाता है। इस मार्केट में आपको खरीदारी के लिए कई विकल्प मिल सकते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक चंदीला मार्केट में लोगों की भीड़ उमड़ती है। भीड़ होने के बावजूद इस मार्केट में कई बेहतरीन रेस्टोरेंट्स आपको अच्छा अनुभव दे सकते हैं। इस मार्केट की लस्सी बहुत बेहतरीन होती है।
ग्रेटर नोएडा की अल्फा-2 मार्केट
ग्रेटर नोएडा का ये मार्केट बजट में खरीदारी के लिए बेस्ट है। कपड़ों की शॉपिंग के लिए यह मार्केट बहुत उम्दा है। यहां पर आपको चाइनीज फूड काफी पसंद आएगा। मोमोज, स्प्रिंग रोल और बर्गर के लिए यह फूड स्पॉट काफी मशहूर है। इस मार्केट में नॉनवेज खाने के लिए भी कई विकल्प मिल सकते हैं।
