ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह हुई बारिश, काले बादलों ने डाला डेरा, जानें कैसा रहेगा पूरे दिन मौसम

ग्रेटर नोएडा में आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहें। साथ ही सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई। अगले चार दिन यहां बारिश होने की संभावना है। ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली में भी बुधवार तड़के बारिश देखने को मिली।

Rain in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों पर आज मॉनसून मेहरबान हुआ है। आज यहां की सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। ग्रेटर नोएडा में कई दिनों से लोग अच्छी बारिश के इंताजर में थे। जिसके बाद आज सुबह यहां जमकर मेघ बरसे हैं। मंगलवार को भी यहां हल्की बारिश देखने को मिली थी। ग्रेटर नोएडा के अलावा नोएडा और आसपास के इलाकों में सुबह बारिश दर्ज हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rain Weather

ग्रेटर नोएडा में आज सुबह हुई जोरदार बारिश

अगले चार दिन तक बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार आज ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। बुधवार सुबह यहां बारिश हुी। जिसके बाद 10 बजे के आसपास भी बारिश के आसार हैं। दोपहर में यहां धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का एहसास हो सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। ग्रेटर नोएडा में आज से 28 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा में भी 28 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

NCR में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे यहां 2.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रहा। इसके अलावा गुरुग्राम में आज झमाझम बारिश होने के आसार है। इस पूरे हफ्ते यहां अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। फरीदाबाद में भी आज कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

End Article
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में...

End of Feed