Greater Noida में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 100 छात्र, हालत खराब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2024, 12:19 PM IST

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में खराब खाना खाने से 100 छात्र फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में खराब खाना खाने से 100 छात्र फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। खाना खाने के बाद छात्रों को उल्टियां और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। हालत खराब होता देख सभी को छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस और फ़ूड विभाग की टीम जांच में जुटी है। इस मामले के बाद आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड कॉलेज के छात्र काफी परेशान हो गए हैं।

100 students ill After Eating food poisoning

ग्रेटर नोएडा में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए छात्र

रात के खाने ने किया बीमार

यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रात को खाना खाने के बाद ज्यादातर छात्रों की हालत खराब हो गई। इसके बाद करीब 100 छात्र बीमार हो गए। उनको उल्टी की समस्या हुई और फिर हालात और ज्यादा गंभीर होने लगी। सभी को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के 2 अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका इलाज शुरू हुआ।

End of Feed