VIDEO: ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में फिर फंसी लिफ्ट, अलार्म बजाते रहे लोग, किसी ने नहीं सुनी आवाज; वीडियो वायरल होने पर हंगामा

ग्रेटर नोएडा की मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में गुरुवार शाम बड़ा हादसा होते होते बचा। सोसाइटी के लिफ्ट में 20 मिनट तक 6 लोग फंसे रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में लिफ्ट अटकने और लोगों की जान आफत में पड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर ईटा-2 स्थित मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी से सामने आया है। यहां गुरुवार शाम एक टावर की लिफ्ट अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच में ही अटक गई। लिफ्ट के भीतर बच्चे और बुजुर्गों समेत कुल 6 लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

greater noida lift stuck

मिग्सन सोसाइटी में लिफ्ट अटकने से मचा हड़कंप

चिल्लाते रहे लोग, नहीं बजा अलार्म!

सोसाइटी के एक निवासी से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम को एक टावर की लिफ्ट में सवार होकर 6 लोग ऊपर की मंजिल से नीचे की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अचानक झटका लगा और लिफ्ट दो मंजिलों के बीच में ही लॉक हो गई। लिफ्ट के अंदर फंसे लोगों ने बताया कि अचानक लिफ्ट रुकने से वे बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने हिम्मत जुटाकर काफी देर तक मदद के लिए गुहार लगाई और लिफ्ट के अंदर लगा इमरजेंसी अलार्म भी लगातार बजाया। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही का आलम यह था कि काफी देर तक किसी भी सुरक्षाकर्मी या मेंटेनेंस स्टाफ ने उनकी आवाज नहीं सुनी।

End of Feed