ग्रेटर नोएडा में गंगाजल पाइपलाइन की खुदाई बनी हादसे की वजह, खुले गड्ढे में गिरी कार

ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 रेलवे विहार में एक कार गहरे गड्ढे में गिर गई। गनीमत की बात है कि चालक सुरक्षित बच गया। यह गड्ढा गंगाजल पाइपलाइन की खुदाई के बाद खुला छोड़ दिया गया था। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित अल्फा-1 रेलवे विहार में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल गंगाजल पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें एक कार गिर गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत की बात है कि चालक की जान बच गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की।

GN Accident

क्रेन से कार को बाहर निकाला गया

इस घटना के बाद क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों वहां मौजूद नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

End of Feed