ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी लेकर आई कॉमर्शियल प्लॉट की योजना, कीमत भी जान लें

कॉमर्शियल प्लॉट लेना चाहते हैं तो ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी आपके लिए 12 बड़े प्लॉट की योजना लेकर आई है। इन प्लॉट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास 16 जुलाई तक का समय है। जानिए प्लॉट की कीमत क्या होगी -

अगर आप ग्रेटर नोएडा में अपना कॉमर्शियल प्लॉट टेना चाहते हैं और कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) ने ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में 12 कॉमर्शियल प्लॉट की योजना लॉन्च की है। अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में इन प्लॉटों पर कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, मॉल और अन्य कॉमर्शियल स्टोर बनाए जाएंगे। इन 12 कॉमर्शियल प्लॉट की रिजर्व प्राइस लगभग 1014 करोड़ रुपये है। अगर आप इन कॉमर्शियल प्लॉट में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 16 जुलाई तक E-Auction के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Gnida-commercial Plot

ग्रेटर नोएडा में कॉमर्शियल प्लॉट की योजना

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग का कहना है कि निवेशकों की मांग और ग्रेटर नोएडा के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कॉमर्शियल प्लॉट की यह योजना लाई गई है। उन्होंने बताया कि ई-ऑक्शन पूरी होने और अलॉटमेंट प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद प्लॉट पर कब्जा भी दे दिया जाएगा।

End of Feed