Greater Noida: परी चौक से बिसरख तक बनेंगे 45 नए हाईटेक बस स्टैंड; गौर चौक और एक मूर्ति की भी चमकेगी किस्मत, देखें पूरी लिस्ट

ग्रेटर नोएडा में परी चौक से बिसरख के बीच 45 नए हाईटेक बस स्टैंड बनने जा रहे हैं। आज इसके लिए टेंडर जारी होगा टेंडर। जानिए इन स्टैंड की खासियत और रूट प्लान।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) पर कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत के बाद अब शहर के भीतर परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर 45 नए आधुनिक बस स्टैंड विकसित करने का फैसला किया है। फिलहाल ग्रेटर नोएडा में केवल 20 बस स्टॉप हैं, जिन्हें नए प्रोजेक्ट के तहत न सिर्फ अपग्रेड किया जाएगा, बल्कि शहर के उन प्रमुख हिस्सों को भी जोड़ा जाएगा जहां पहले से ही बस नेटवर्क काम कर रहा है।

Greater Noida 45 new bus stops

बस स्टैंड्स पर मिलेगी मोबाइल चार्जिंग सुविधा और CCTV सुरक्षा (AI Image)

सोमवार को जारी होगा टेंडर, दो हफ्ते में चुनी जाएगी एजेंसी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि इन बस स्टैंडों का विकास बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मॉडल पर किया जाएगा। इसके तहत निर्माण, संचालन और रखरखाव का पूरा जिम्मा एक निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सोमवार को आधिकारिक तौर पर टेंडर जारी कर दिया जाएगा और दो सप्ताह के भीतर निजी एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। कई जगहों पर पूरी तरह से नए बस शेल्टर बनाए जाएंगे, जबकि कुछ मौजूदा ढांचों को अपग्रेड और रेनोवेट किया जाएगा।

End of Feed