दिल्ली-NCR में लागू हुआ GRAP-1, खराब श्रेणी में पहुंची हवा; जानें क्या-क्या पाबंदियां लगीं?

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता का स्तर 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। जिसके बाद यहां ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया गया है।

झुलसाती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR की हवा एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इसी के चलते कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने पूरे एनसीआर क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण यानी GRAP-1 तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

Delhi_Pollution.

दिल्ली प्रदूषण

हवा में एक्यूआई की कितनी मात्रा

अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 208 दर्ज किया गया, जो ‘Poor’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग और IITM के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी रह सकती है।

End of Feed