Fastag को bye bye कहने का समय आ गया! यहां शुरू होगा GPS Tolling System!

आने वाले समय में टोल टैक्स वसूलने के लिए जीपीएस आधारित टोल सिस्टम का प्रयोग होगा। जीपीएस आधारित टोल सिस्टम की शुरुआत मैसूर-बैंगलोर एक्सप्रेस वे पर होगी। इससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने वाला है।

GPS Tolling System: हाल ही में पेटीएम फास्टैग (Paytm Fastag) सेवा बंद होने के बीच लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अगर आपका पेटीएम फास्टैग बंद हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने टोल टैक्स (Toll Tax) वसूलने के लिए एक नई प्रणाली विकसित की है और इसका नाम जीपीएस-आधारित टोल सिस्टम है। जीपीएस-आधारित टोल सिस्टम (GPS Tolling System) से खुद ही पैसे कट जाएंगे और टोल प्लाजा पर आपको बेहतर अनुभव मिलेगा।

Expressway

एक्सप्रेस वे।

इस एक्सप्रेस वे पर होगा शुरू

जानकारों की मानें तो जल्द ही जीपीएस-आधारित टोल सिस्टम (GPS Tolling System) की शुरुआत हो सकती है और मैसूर-बैंगलोर एक्सप्रेस वे (Mysore-Bangalore Expressway) इसका गवाह बनेगा। इस एक्सप्रेस वे पर जल्द ही जीपीएस-आधारित टोल सिस्टम की शुरुआत होने वाली है। इससे टोल टैक्स में पारदर्शिता आने के साथ-साथ यात्रियों को भी सुविधा मिलेंगी। इस सिस्टम से उतना ही पैसा देना होगा, जितनी आप हाईवे पर यात्रा करते हैं। साथ ही टोल बूथों पर भारी भीड़ से भी निजात मिलेगी।

End of Feed