Gorakhpur News: रोडवेज बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगा 'खास' बटन, एक बस में 10

गोरखपुर रोडवेज की सभी बसें अब पुलिस की सुरक्षा घेरा में होंगी। खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक के बाद रोडवेज की बसों में भी पैनिक बटन लगाना शुरू कर दिया है।

Gorakhpur News: रोडवेज की बसें भी अब पुलिस की सुरक्षा घेरा में होंगी। यात्रियों में खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक के बाद रोडवेज बसों में भी पैनिक बटन लगाना शुरू कर दिया है। शुरू में 330 बसों में पैनिक बटन लगाई जाएंगी। ये पैनिक बटन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ी रहेंगी। यात्री इमरजेंसी में बटन दबा सकते हैं। बटन दबते ही कंट्रोल रूम होते हुए सीधे पुलिस तक सूचना पहुंच जाएगी। आने वाले दिनों में गोरखपुर परिक्षेत्र की करीब 803 बसों में यह सुविधा दी जाएगी।

roadways busses

गोरखपुर, रोडवेज बसें

सभी बस की सीटों पर 10-10 पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। एक लाइन में पांच बटन होंगें। इसके साथ ही रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन के लिए भी जीपीएस आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगाए जा रहे हैं। इनसिस्टम के लग जाने से चालकों और परिचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। बस कहां चल रही है, इसकी जानकार दफ्तर में बैठे अफसरों को लाइव मिलती रहेगी।

End of Feed