अखिलेश के स्वागत के लिए आई JCB की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों ने सड़क की जाम

Gorakhpur JCB Incident: गोरखपुर में अखिलेश यादव के स्वागत के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पुष्पवर्षा कर रही जेसीबी की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Gorakhpur JCB Incident: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के दौरे के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। अखिलेश यादव के स्वागत के लिए अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी दौरान पुष्पवर्षा कर रही एक जेसीबी (बुलडोजर) की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

Gorakhpur JCB Incident

गोरखपुर में किशोर की मौत के बाद परिजनों ने सड़क की जाम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान आर्यवर्धन के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने महादेव झारखंडी शिव मंदिर चौहारे के सामने धरना दिया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने समाजवादी पार्टी से माफी की मांग की।

End of Feed