खुशखबरी: पूर्वांचल से माता वैष्णों देवी जाना हुआ आसान, रेलवे ने बनाया खास प्लान ; कटरा तक लगेगा इतना चार्ज

Gorakhpur Amarnath Express : गोरखपुर से चलने वाली 12587/88 और जम्मूतवी तक जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस को अब श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्टेशन तक चलाने का फैसला लिया है।

Gorakhpur Amarnath Express : माता वैष्णों देवी के दर्शन की लालसा रखने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। खासकर, पूर्वांचल और बिहारवासियों के लिए रेलवे सौगात लेकर आया है। अब मां वैष्णो देवी धाम की राह गोरखपुर से और आसान होने वाली है। इस क्षेत्र के श्रद्धालु रेलमार्ग से सीधे श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक आसानी से पहुंच सकेंगे। दरअसल, रेलवे ने इस रूट के यात्रियों का खास ख्याल रखते हुए गोरखपुर से चलने वाली 12587/12588 और जम्मूतवी तक जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस अब श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्टेशन तक चलाने का फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

End of Feed