Gopalganj News: पुजारी की हत्या कर काट दिया प्राइवेट पार्ट, दोनों आंखें निकालकर जीभ के किए टुकड़े

बिहार के गोपालगंज में एक लापता पुजारी का शव बरामद किया गया। हत्यारों ने पुजारी की जीभ और प्राइवेट पार्ट काटने के बाद दोनों आंखें भी निकाल लीं।

गोपालगंज: जिले के मांझागढ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव स्थित शिव मंदिर से पांच दिन पूर्व लापता पुजारी की हत्या कर दी गई। उनका शव भड़कुईया गांव के समीप झाड़ी से बरामद किया गया। हत्यारों ने हत्या के बाद पुजारी की जीभ और प्राइवेट पार्ट काटने के बाद दोनों आंखें भी निकाल लीं। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

Priest murder in GopalGanj

फाइल फोटो

पुलिस की हवाई फायरिंग

पुजारी की हत्या से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। नाराज लोगों ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की और एनएच-27 को जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज और हवाई फायरिंग का सहारा लिया।

End of Feed