गोदावरी में समाई जिंदगियां, परिवार के चार सदस्यों ने नदी में लगाई छलांग, तीन की मौत; मछुआरों ने महिला को बचाया

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी पर एक परिवार के चार सदस्यों के पुल से छलांग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। हादसे के बाद शुरू किए गए तलाशी अभियान में तीन लोगों के शव बरामद हुए, जबकि एक महिला को मछुआरों ने बचा लिया। पुलिस अब इस दर्दनाक घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के चार सदस्यों ने शनिवार सुबह चिंचिनाडा स्थित पुल से गोदावरी नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया। रविवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि एक महिला को स्थानीय मछुआरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Godavari River Family Tragedy

घटना में पति और दो बच्चों की मौत, महिला को बचाया गया (प्रतीकात्मक फोटो)

महिला की जान बचाई गई

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे की है। बताया गया कि परिवार के चारों सदस्य चिंचिनाडा पुल पर पहुंचे और वहां से नदी में कूद गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल ने नदी में खोजबीन शुरू की। स्थानीय मछुआरों की तत्परता से एक महिला की जान बचाई जा सकी।

End of Feed