Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को गोवा लेकर आई पुलिस, नाइटक्लब अग्निकांड मामले में करेगी पूछताछ

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को पुलिस गोवा लेकर आ गई है। जहां उनसे नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पूछताछ की जाएगी। दोनों आरोपियों को मंगलवार को थाईलैंड से भारत लाया गया। गोवा पुलिस उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट से गोवा लेकर आई।

Luthra Brothers Arrest: गोवा के‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के सह-मालिकों गौरव और सौरभ लूथरा को पुलिस बुधवार को गोवा लेकर आ गई है। जहां उनसे नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पूछताछ की जाएगी। दोनों भाइयों को मंगलवार को थाईलैंड से भारत डिपोर्ट किया गया। जिसके बाद उन्हें बुधवार को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से गोवा लाया गया। दिल्ली की एक कोर्ट ने उन्हें दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी थी। गोवा में उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। जहां उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की जा सकती है।

Luthra brothers

लूथरा ब्रदर्स को गोवा ला रही पुलिस (ANI)

नाइटक्लब अग्निकांड में 25 लोगों की हुई थी मौत

गोवा पुलिस की एक टीम लूथरा बर्दर्स के साथ सुबह 10.45 बजे उत्तरी गोवा के मोपा स्थित मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। उन्हें पूछताछ के लिए अंजुना पुलिस थाने ले जाया जा सकता है। आरोपियों को नियमित रिमांड के लिए मापुसा की अदालत में भी पेश किया जाएगा। आग लगने की घटना के बाद अंजुना पुलिस ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था।

End of Feed