Goa News : मांडवी-ज़ुआरी बचाने की तैयारी, अवैध रेत खनन पर सख्ती; पर्यावरण संरक्षण-बाढ़ नियंत्रण का प्लान

गोवा में मांडवी और जुआरी नदियों के किनारों को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील घोषित करने और वहां अवैध निर्माण रोकने का बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है। इन नदियों के किनारों को संरक्षित करने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।

गोवा की दो प्रमुख नदियों मांडवी और ज़ुआरी के किनारों पर पर्यावरण संरक्षण की कवायद चल रही है। राज्य के वन विभाग ने करीब 6,729.54 हेक्टेयर यानी लगभग 6.72 करोड़ वर्गमीटर क्षेत्र को पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील और पारिस्थितिक (Ecological) रूप से कमजोर घोषित करते हुए उसके संरक्षण के लिए नियामकीय कार्रवाई की मांग की है। यह पहल राज्य के वन मंत्री विश्वजीत के निर्देश के बाद शुरू हुई है।

Mandovi river Goa

मांडवी नदी

वन विभाग की ओर से नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मांडवी और ज़ुआरी नदी तटों के आसपास ऐसे कई इलाके चिन्हित किए गए हैं, जहां अनियंत्रित निर्माण, भूमि भराव और व्यावसायिक गतिविधियों से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है। विभाग ने इन क्षेत्रों की विस्तृत मैपिंग भी तैयार की है, जिसे आगे की समीक्षा और संरक्षणात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया है।

End of Feed