गोवा में तीसरे विकल्प की दस्तक! AAP-GFP के पोस्टर ने बढ़ाई सियासी हलचल; बीजेपी-कांग्रेस के खिलाफ लिखे स्लोगन

Goa 2027 Polls : गोवा में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साझा पोस्टर ने तीसरे राजनीतिक विकल्प की चर्चा तेज कर दी है। दोनों दल बीजेपी और कांग्रेस से अलग मोर्चे की संभावनाओं पर जोर देते नजर आ रहे हैं।

गोवा : गोवा में फरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) की ओर से लगाए गए एक साझा पोस्टर ने राज्य की चुनावी राजनीति में संभावित तीसरे विकल्प को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। पोस्टर पर लिखा है, “Congress & BJP cheated you twice. Don’t let them cheat you the 3rd time.” यानी कांग्रेस और बीजेपी ने गोवा की जनता को दो बार ठगा, अब तीसरी बार उन्हें ऐसा करने का मौका न दें।

Goa Polls

गोवा में बीजेपी-कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर

साझा पोस्टर के जरिए AAP और GFP ने बीजेपी और कांग्रेस से अलग राजनीतिक विकल्प की जरूरत का संदेश देने की कोशिश की है। दोनों दलों की ओर से उठाए जा रहे इस मुद्दे से संकेत मिल रहे हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पारंपरिक बीजेपी-कांग्रेस मुकाबले के अलावा तीसरे मोर्चे की संभावनाएं भी चुनावी चर्चा का हिस्सा बन सकती हैं।

End of Feed