Baghpat News: बागपत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में स्थित धनोरा गांव में एक युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। युवती द्वारा घटना का विरोध करने पर उससे कोल्हू की गर्म कड़ाही में फेंक दिया। इस घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बागपत में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को गर्म कड़ाही में फेंका
छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को गर्म कड़ाही में फेंका
बागपत के धनोरा गांव में युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ के दौरान परेशान होकर युवती के विरोध पर उन्होंने उसे गर्म कड़ाही में फेंक दिया गया था। गर्म कड़ाही में फेंके जाने की इस घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता के भाई ने नजदीक स्थित बिनौली थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के भाई ने बताया कि उस दौरान उसकी 18 वर्षीय बहन कोल्हू पर काम कर रही थी। उसी दौरान युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि ये तीनों युवक युवती को काफी समय से परेशान कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इन तीनों युवकों युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसके बाद धक्का मुक्की और हाथापाई हुई, जिसके बाद युवती कोल्हू की गर्म कड़ाही में जा गिरी।
