Indore News : 2 घंटे कार में तड़पती रही बच्ची, ऑक्सीजन न मिलने से घुटा दम; खेलते-खेलते...

मध्य प्रदेश के इंदौर में कार में ऑक्सीजन न मिलने से एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, खेल-खेल में बच्ची ने खुद को सीटों के बीच छिपा लिया, लेकिन अचानक कार का लॉक लग गया और वह अंदर ही कैद हो गई थी।

इंदौर : जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। कॉलोनी में खेलते-खेलते कार में छिपी 4 साल की मासूम बेबी हाजरा की भीषण गर्मी में आक्सीजन की कमी के चलते दम घुटने से मौत हो गई। मासूम करीब दो घंटे तक बंद कार में तड़पती रही, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जब तक परिजन उसे बाहर निकालते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Indore Car Suffocation Case

कार में ऑक्सीज न मिलने से बच्ची का घुटा दम

जानकारी के मुताबिक बेबी हाजरा दोपहर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। वह कुछ ही देर पहले अपने दादा और दादी के साथ फॉर्म हाउस से वापस लौटी थी, इसी दौरान वह पास में खड़ी कार में जाकर बैठ गई। खेल-खेल में बच्ची ने खुद को सीटों के बीच छिपा लिया, लेकिन अचानक कार का लॉक लग गया और वह अंदर ही कैद हो गई। दोपहर की तेज गर्मी में बंद कार कुछ ही मिनटों में भट्टी जैसी हो गई।

End of Feed