Ghaziabad: एलिवेटेड रोड पर तालिबानी स्टाइल में युवकों ने लहराई राइफल, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 04:18 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर स्टंटबाजी का तालिबानी वीडियो सामने आया है। इस रोड पर चार से पांच युवक फार्च्यूनर कार सड़क के बीच खड़ी कर राइफल लहरा रहे हैं। सड़क के बीच ही युवक शराब पीते हुए नाच रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एलिवेटेड रोड पर आरोपियों ने मचाया हुड़दंग
  • राइफल लहराते हुए सड़क पर जमकर जाम छलकाया
  • पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मामला, सभी आरोपी फरार

Ghaziabad: गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर स्टंटबाजी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। गाजियाबाद पुलिस इस रोड पर 24 घंटे चौकसी का दावा कर रही है, लेकिन यहां से वायरल हो रहा एक वीडियो पुलिस के सभी दावों का पोल खोल रहा है। एलिवेटेड रोड पर बना 43 सेकंड का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें चार से पांच युवक फार्च्यूनर कार सड़क के बीच खड़ी कर तालिबानियों की तरह राइफल लहराते नजर आ रहे हैं। ये युवक गले में राइफल की माला पहनकर खुलेआम जाम छलकाते हुए नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ghaziabad viral video

एलिवेटेड रोड पर राइफल लहराते आरोपी

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि, एलिवेटेड रोड पर राइफल लहराने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद इंदिरापुरम थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार मालिक की पहचान हो गई है। वीडियो में दिख रही कार कविनगर के चिरंजीव विहार के राजा चौधरी के नाम है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। वीडियो में नजर आ रहे बाकि आरोपियों की भी पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इस मामले में बलवा, लोगों को गलत तरीके से रोकना, सामान्‍य अपराध, दूसरों का जीवन संकट में डालने जैसे धाराओं में मामला दर्ज किया है।

End of Feed