गाजियाबाद में पुलिसवालों के खिलाफ युवती ने किया केस, छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 01:51 PM IST

गाजियाबाद से एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरन वसूली की खबर आई है। युवती ने दो पुलिसवालों पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • युवती से छेड़छाड़ का मामला आया सामने
  • जबरन वसूली कर रहे थे पुलिसकर्मी
  • दो पुलिसकर्मियों पर वसूली और छेड़छाड़ का आरोप

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यह घटना घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां एक युवती ने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने दोनों पुलिस कर्मियों के ऊपर छेड़छाड़ और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।

molestation allegation on policeman

युवती के साथ छेड़छाड़ (फोटो साभार- ट्विटर)

युवती ने पुलिसकर्मी राकेश और दिगंबर के खिलाफ पुलिस केस किया है। दोनों पीआरवी पर तैनात सिपाही हैं। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वो अपने मंगेतर के साथ सांई उपवन में घूमने गई थी। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। युवती ने ऑनलाइन 1000 रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही युवती ने यह भी कहा कि दोनों सिपाहियों ने उन पर अवैध संबंध बनाने का भी दबाव डाला। जिसके बाद उसने दोनों के खिलाफ पुलिस केस किया।

End of Feed