Ghaziabad: गाजियाबाद के होटल कारीगर की घिनौनी करतूत, थूक लगाकर रोटी बनाता दिखा युवक, सामने आया वीडियो

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी में स्थित एक होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सामने आया है। इस घटना को लेकर थाना अंकुर विहार में शिकायत की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 272, 274 और 275 के तहत मामला दर्ज कर होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के लोनी, गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। लोनी में स्थित एक होटल में रोटी बनाने वाले कारीगर का रोटी पर थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने थाना अंकुर विहार में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने होटल के मालिक और कारीगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना लोनी के विजय विहार कॉलोनी स्थित करीम होटल की है। इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया गया। लेकिन अभी तक थूक लगाकर रोटी बनाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कारीगर घटना के बाद से फरार है, उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed