एक सप्ताह में बढ़ जाएगा बिजली कनेक्शन लोड, NCR में यहां करें ऑनलाइन आवेदन; दफ्तर के चक्कर से मिला छुटकारा

नोएडा और गाजियाबाद के बिजली उपभोक्ता ऑनलाइन ही कनेक्शन लोड बढ़वाने के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद सप्ताह भर में उपभोक्ता का कनेक्शन लोड बढ़ जाएगा।

गाजियाबाद/ नोएडा : बिजली उपभोक्ता के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब नोएडा और गाजिया के उपभोक्ता ऑनलाइन ही कनेक्शन का लोड बढ़वा सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरल तरीके से ऑनलाइन लोड बढ़वा सकेंगे। इस प्रक्रिया से हजारों उपभोक्ताओं का काम आसान हो जाएगा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने आदेश जारी किया है। कहा गया है कि उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन में लोड बढ़वाने के लिए आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर क्रियान्वित किया गया है। अब उपभोक्ता ऑनलाइन ही कनेक्शन लोड बढ़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्युत निगम भी ऑनलाइन ही उपभोक्ताओं के कनेक्शन लोड बढ़ाने की प्रक्रिया को पूरा करेगा।

Online Electricity Meter load Service

ऑनलाइन बिजली कनेक्शनन लोड

UPPCL ने ऑनलाइन प्रणाली शुरू की

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने यह ऑनलाइन प्रणाली शुरू की है, जो नोएडा और गाजियाबाद के उपभोक्ताओं को अपनी बिजली लोड क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। राजस्व प्रबंधन प्रणाली (RMS) भौतिक सर्वेक्षण और अधिकारी रिपोर्ट की आवश्यकता को समाप्त कर देगी, जिससे पहले की जटिल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा।

End of Feed