Ghaziabad: जिम में ट्रेडमिल पर बेसुध हो गिरा B Tech स्टूडेंट, हार्ट फेल होने से चली गई जान; देखें- VIDEO

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 16, 2023, 09:48 PM IST

Ghaziabad Latest News in Hindi: वैसे, जिम में किसी को हार्ट अटैक आने से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है, मगर फिट रहने वाले लोगों को इस तरह दिल का दौरा पड़ने की घटना चौंकाती जरूर है।

Ghaziabad Latest News in Hindi: जिम में वर्क आउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने का एक ताजा मामला सामने आया है। युवक उस दौरान ट्रेडमिल पर था। अचानक उसे हार्ट अटैक आया और फिर वह बेसुध होकर गिर पड़ा। उसके गिरने के बाद वहां मौजूद और लोग फौरन उसे देखने के लिए दौड़े थे। हालांकि, इस दौरान यह पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीली कैमरे में कैद हो गया था।

ghaziabad gym

यूपी के गाजियाबाद में जिम में युवक के गिरने के बाद उसे संभालने पहुंचे बाकी लोग।

यह पूरा मामला देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) के गाजियाबाद का है। जानकारी के मुताबिक, घटना खोड़ा थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार के सुमित जिम की है। शनिवार (16 सितंबर, 2023) दोपहर करीब 12 बजे वहां ट्रेडमिल पर 26 साल का सिद्धार्थ वॉक कर रहा था, तभी वह हार्ट अटैक का शिकार हुआ, जिसमें उसकी जान चली गई।

End of Feed