यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा प्रयोग, डायरेक्ट कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद; बनाया ये खास प्लान

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता है। लिहाजा, उन्होंने सीधे कार्यकर्ताओं से बातचीत का फॉर्मूला अपनाया है, जिसके तहत प्रत्येक सोमवार को सभी की समस्याएं सुनी जाएंगी।

उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए अनोखा प्रयोग शुरू किया है। फिलहाल नई व्यवस्था के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगीं बड़ी-बड़ी मेजें हटा दी गईं और कार्यकर्ताओं के लिए अतिरिक्त कुर्सियां बढ़ा दी गईं। कहा जा रहा है कि अब प्रदेश अध्यक्ष खुद कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का बड़ा फॉर्मूला माना जा रहा है।

Municipal Water Tanker Crushes Young Man to Death

गाजियाबाद में पानी टैंकर ने ली युवक की जान

‘विकास, संवाद और संगठन’ – पंकज चौधरी का त्रिकोण मॉडल लागू

End of Feed