तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद भतीजे ने शादी से किया इनकार, फिर चाची ने किया ऐसा काम; थाने में हुई दोनों की शादी

रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां भतीजे ने तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद चाची से शादी से इनकार किया था। चाची के थाने पहुंचने के बाद डर के कारण भतीजे ने शादी कर ली। थाने में दोनों की शादी हुई।

Rampur News: रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चाची ने भतीजे संग शादी रचाई है। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भतीजे ने पहले शादी से इंकार किया था। जिसके बाद चाची ने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जेल जाने के डर से भतीजे ने चाची के साथ शादी कर ली। उसने थाने में वरमाला डालकर मांग में सिंदूर भरा। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Rampur marriage

रामपुर में चाची ने भतीजे से की शादी

दीवार फांदकर चाचा के घर जाता था भतीजा

जानकारी के अनुसार थाना पटवाई क्षेत्र के एक गांव के निवासी नूर पाल की पत्नी चंचल का प्रेम प्रसंग उसके सगे भतीजे ब्रह्म स्वरूप से चल रहा था। वह चाची से मिलने के लिए दीवार फांदकर घर में आता था। लेकिन चाचा को इस बात का पता नहीं चल सका। हालांकि गांव में इसकी चर्चा तेजी से फैल गई। जब चाचा को पत्नी के बारे में पता चला, उसने इस संबंध में उससे बात की। जिसपर पत्नी ने साफतौर से कह दिया कि वह भतीजे के साथ रहना चाहती है।

End of Feed