Shamli Encounter: नलकूप चोरी का वांटेड आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरा चोर फरार

शामली में पुलिस मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गोली लगने के बाद गिरफ्तार हो गया। लेकिन उसका साथी मौके से फरारहो गया। पकड़ा गया आरोपी नलकूपों पर हो रही चोरी की वारदातों में वांछित था। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

Shamli Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस की चोरों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें नलकूप चोरी का वांटेड चोर पकड़ा गया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालांकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से बाइक, एक तमंचा, कारतूस, चोरी का सामान और चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

Shamli Encounter

नलकूप चोरी का वांटेड चोर गिरफ्तार

पिछले कुछ दिनों से नलकूपों पर हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम किया हुआ है, जिससे किसानों में भी पुलिस के प्रति रोष बना हुआ था। सोमवार शाम को शामली जनपद की थाना भवन पुलिस को सूचना मिली कि दो चोर नलकूपों से चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए जा रहे है। सूचना के आधार पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ जितेन्द्र सिंह आदर्श मंडी थाना व बाबरी थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गांव हसनपुर लुहारी के जंगलों में काबिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस का सामना चोरों से हो गया।

End of Feed