गजब है ट्रैफिक पुलिस! गाजियाबाद में Wrong Side चलता रहा ट्रक वो भी 8 किलोमीटर, देखें लें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 18, 2023, 10:11 PM IST

गाजियाबाद में एक बार फिर ट्रक चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है एलिवेटेड रोड पर करीब 8 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड चल यह ट्रक चलता रहा गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ ट्रैफिक पुलिस अभी तक इससे अनजान है।

तस्वीरों में जो ट्रक को आप देख रहे हैं दरअसल यह विपरीत दिशा में चल रहा है यह इंदिरापुरम कानावली से एलिवेटेड रोड पर रॉन्ग साइड चढ़ता है और एलीवेटर रोड पर तेज गति से गलत दिशा में 8 किलोमीटर तक चलता रहता है कोई पुलिसकर्मी एलिवेटेड रोड पर इसे नहीं रोकता।

इस तरह से गाजियाबाद में ट्रैफिक नियमों की धज्जी उड़ाई जा रही है 8 किलोमीटर के दायरे में इस एलिवेटेड रोड पर किसी भी पुलिसकर्मी ने इस ट्रक को नहीं रोका बल्कि रोड पर चल रहे कार चालकों ने उसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल की।

End of Feed