वायरल न्यूज़

Video: दूसरी बिल्डिंग पर छलांग लगाते समय कार का हुआ खौफनाक एक्सीडेंट, देखें ड्राइवर का क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 16, 2023, 05:49 PM IST

Car Accident Video: देखा जा सकता है कि ड्राइवर फुल स्पीड में एक बिल्डिंग की छत पर कार चलाता नजर आ रहा है। इस कार को वह दूसरी बिल्डिंग में कुदाना चाहता था। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी।

Image

स्टंट के दौरान हादसा (इंस्टाग्राम)

Car Accident Video: कुछ लोगों में स्टंट का कीड़ा इतनी जोर का होता है कि वह कहीं भी स्टंट करने पहुंच जाते हैं। इस चक्कर में कई बार वह खतरनाक एक्सीडेंट का भी शिकार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार लेकर बिल्डिंग के ऊपर पहुंच जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह इस कार को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर कुदाने लगता है।

स्टंट के दौरान हुआ खौफनाक हादसा

इस दौरान ड्राइवर का अंदाजा गलत हो जाता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर फुल स्पीड में एक बिल्डिंग की छत पर कार चलाता नजर आ रहा है। वह पहली बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर कार समेत छलांग लगा रहा होता है। उसे अंदाजा था कि कार जंप मारकर दूसरी बिल्डिंग पर पहुंच जाएगी। हालांकि, ड्राइवर का अंदाजा गलत हो जाता है। इसके बाद वह कार समेत नीचे चला जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। आप देख सकते हैं कि कार दोनों बिल्डिंग्स के बीच में बने गैप में गिर जाती है। वह तो ड्राइवर की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच जाती है। स्टंट के इस खौफनाक हादसे को देख यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं। इस वीडियो को extreemly_talented नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'ये कोशिश आखिर की क्यों गई?'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article