Ghaziabad: यूपी रोडवेज अपने यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। अब गाजियाबाद से रोडवेज की बस में सफर करने वाले यात्री भी कहीं से भी देख सकेंगे कि उनकी बस कितने बजे बस स्टैंड से निकलेगी और कौन सही बस कहां पहुंची है। निर्धारित स्थान पर पहुंचने में बस को कितना समय लगेगा। दरअसल, यूपी रोडवेज रेलवे की तरफ बसों को लाइव ट्रैक करने के लिए जल्द ही एक ऐप ला रहा है। निजकी मदद से इन बसों की लाइव लोकेशन को देखा जा सकेगा। इस ऐप को शुरू करने से पहले विभाग अपने बेड़े में जीपीएस लगी बसें शामिल कर रहा है। गाजियाबाद डिपो को भी इस तरह की 10 बसें मिलने वाली हैं। इन बसों को जीपीएस की मदद से कोई भी ट्रैक कर पता लगा सकेगा कि उसकी बस कहां पहुंची है।
यूपी रोडवेज की बसों को अब कर सकेंगे लाइव ट्रैक
गाजियाबाद डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बगैर जीपीएस की चलने वाली बसों के कारण रोडवेज स्टाफ और यात्री दोनों को ही कई तरह की समस्या होती है। कई बार बस रूट पर निकलने के बाद बीच रास्ते मे अगर बस खराब हो जाती है या अन्य किसी कारण से यात्रा में देरी होती है तो इसकी जानकारी न तो रोडवेज कंट्रोल रूम को मिल पाती है और न ही यात्री को। जब बस ड्राइवर या कंडेक्टर रोडवेज अधिकारियों को इसकी सूचना देता है, तभी इसकी जानकारी मिलती है। ऐसे में जीपीएस लगी बसों को चलने से यात्रियों के साथ रोडवेज को भी फायदा मिलेगा।
