छुट्टी का खर्चा और बढ़ेगा: मेरठ एक्सप्रेसवे पर 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा टोल, फास्टैग में रखें थोड़े ज्यादा पैसे

Delhi-Meerut Expressway Tol: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और एनएच-9 पर टोल टैक्स बढ़ने वाला है। इन एक्सप्रेसवे पर 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। टोल टैक्स में कितना इजाफा हुआ है, आइए जानते हैं।

Delhi-Meerut Expressway Toll Tax: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर सफर करना महंगा होने वाला है। इन एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ने वाला है। 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल टैक्स की नई दरें लागू हो जाएंगी। टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की अधिसूचना नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार टोल टैक्स दरों में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी मालवाहक सात एक्सल से ज्यादा वाले वाहनों में की गई है। वहीं कार और जीप के टोल में 5 रुपये का इजाफा किया गया है।

Delhi-Meerut Expressway

सांकेतिक फोटो

सराय काले खां से मेरठ तक टोल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की नई दरें लागू होने के बाद सराय काले खां से मेरठ तक कार और जीप का एक तरफ का टोल 170 रुपये हो जाएगा। अभी इसके लिए 165 रुपये लगते हैं। वहीं हल्के व्यावसायिक वाहनों को मेरठ तक के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपये देना होगा। इन वाहनों के टोल में 10 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं बस और ट्रक का टोल भी 560 रुपये से बढ़कर 580 रुपये हो गया है। इसी तरह अन्य श्रेणी के वाहनों में भी टोल टैक्स में इजाफा हुआ है।

End of Feed