Ghaziabad में टाटा स्टील के बिजनेस हेड की चाकू मारकर हत्या, घर के पास मिला शव, पत्नी को किया था आखिरी कॉल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2024, 09:25 AM IST

गाजियाबाद में टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या कर दी गई। घर से कुछ दूरी पर ही उनका शव बरामद हुआ है। पुलिस घर के आसपास और मेट्रो स्टेशन के बीच लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है।

Tata Steel Business Head Murder: गुरुग्राम में टाटा स्टील्स में कार्यरत एक व्यक्ति की गाजियाबाद में चाकू मारकर हत्‍या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार टाटा स्टील्स के कर्मचारी विनय त्यागी (40) की शुक्रवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई, उनका शव राजेंद्र नगर में उनके घर के पास सड़क किनारे मिला। आज सुबह पुलिस को शव के संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Murder of Vinay Tyagi

टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी (फोटो साभार - ट्विटर)

पत्नी को बुलाया था मेट्रो स्टेशन

शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्‍त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने मृतक के परिवार द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि विनय त्यागी गुरुग्राम से अपने कार्यालय से लौट रहे थे और उन्होंने अपनी पत्नी को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर मिलने को कहा। गौतम ने बताया कि उनकी पत्नी मेट्रो स्टेशन पहुंची लेकिन त्यागी वहां नहीं मिले और उन्होंने फोन का भी कोई जवाब नहीं दिया।

End of Feed