Ghaziabad में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश, टाटा स्टील के बिजनेस हेड को उतारा था मौत के घाट

गाजियाबाद में विनय त्यागी की हत्या का आरोपी तड़के सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस दौरान एक पुलिस उप निरीक्षक भी गंभीर रूप से घायल है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी का एक साथी भागने में कामयाब हो गया।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया है। साहिबादाबाद इलाके में तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दक्ष नाम का आरोपी मारा गया। इस दौरान आरोपी का एक साथ मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस उप निरीक्षक भी गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

crimee

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश

3 मई को लूटपाट के बाद की हत्या

साहिबाबाद में तड़के सुबह पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोका, तभी आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। इसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी दक्ष मुठभेड़ में मारा गया। वह सीलमपुर का रहने वाला था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 3 मई की रात शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में विनय त्यागी के साथ लूटपाट की थी, जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है।

End of Feed