Meerut: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्रावास में छात्रों ने फोड़े पटाखे-पेट्रोल बम, वीडियो वायरल; विश्वविद्यालय करेगा कार्रवाई

मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास में 10 अक्टूबर की रात हुए हंगामे ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छात्र पटाखे और पेट्रोल बम फोड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे छात्रावास का माहौल बिगड़ गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस जारी कर छात्रों को चेतावनी दी है और सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है।

Meerut News: मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्रावास के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं । जिसमें छात्र छात्रावास में पटाखे और पेट्रोल बम बनाकर फोड़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास में रह रहे छात्रों को नोटिस जारी किया है। छात्रों की पहचान भी सीसीटीवी और छात्रों की ओर से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो से की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी छात्रों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जाएगी।

meerut ccu news

छात्रावास में पटाखे फोड़ता छात्र

दरअसल मामला मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास का है। जहां पर 10 अक्टूबर की तारीख को पटाखे और पेट्रोल बम बनाकर फोड़े गए। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी की गई और अब वो वायरल हो रही है। सीसीएसयू के छात्रावास के छात्रों ने धमाके करने के बाद इसके बाद छात्र उस के आसपास नाचते झूमते भी नजर आ रहे हैं । इसके वीडियो भी छात्रों ने कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया है । वहीं वीडियो सामने आने के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहा है । विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास के छात्रों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आरोपी सभी छात्रों की पहचान सीसीटीवी और वीडियो से की जा रही है। पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed