कल गाजियाबाद आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, इन इलाकों में हो सकती है ट्रैफिक जाम की समस्या

Ghaziabad Traffic: 5 नवंबर को सपा के प्रमुख अखिलेश यादव गाजियाबाद आएंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। उनके आगमन पर शहर में कई स्थानों पर जाम लगने की आशंका जताई जा रही है।

Ghaziabad Traffic: गाजियाबाद में होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पांच नवंबर को गाजियाबाद आने वाले हैं। ऐसी स्थिति में कई रास्तों पर जाम लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 5 नवंबर को गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित इंपीरियल गार्डन फार्म हाउस में अखिलेश यादव पार्टी के पदाधिकारी और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

Ghaziabad News.

कल गाजियाबाद आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कई इलाकों रह सकता है ट्रैफिक जाम

इस बीच चंद्रशेखर गाजियाबाद में आयोजित होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। साथ ही नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। ऐसे में कई रास्तों को सुरक्षा के मद्देनजर बंद किया जा सकता है। कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम लगने के भी आसार हैं। गाजियाबाद में एक ही दिन में दो नेताओं के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को गोविंदपुरम स्थित इंपीरियल गार्डन फार्म हाउस जाने वाले और आस-पास के रास्तों से बचने की सलाह दी है। साथ ही घर से अतिरिक्त समय लेकर चलने के लिए कहा है। ताकि जाम की स्थिति में आप अपने गंतव्य पर पहुंचने में लेट न हो।

End of Feed