Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में पांच दिन तक स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने दिया आदेश

कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में पांच दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। बता दें कि कांवड़ यात्रा को लेकर वाहनों के प्रवेश पर पहले से ही रोक लगा दी गई।

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद में 29 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जारी किए हैं। जिले में पहले ही 22 अगस्त से यातायात विभाग ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था। पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से अतिरिक्त संख्या पर पुलिस बल कांवड़ मार्ग पर तैनात किए गए हैं।

_Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा की तस्वीर।

दो अगस्त तक कांवड़ यात्रा

बता दें कि श्रावण मास 22 जुलाई से प्रारंभ होने तथा मुख्य जलाभिषेक शिवरात्रि 2 अगस्त को होने के कारण गाजियाबाद सीमा से होकर बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से जल लेकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों और जनपदों में जाते हैं।

End of Feed