Ghaziabad: गाजियाबाद के साथ पूरे देश के लिए खुशखबरी है। दिल्ली- मेरठ रूट पर देश की पहली रैपिड रेल ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है। निर्माणाधीन रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर रैपिड रेल ने अभी तक की अपनी सबसे तेज दौड़ लगाई है। इस बार रैपिड रेल अपने 150 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से दौड़ी। रैपिड के रफ्तार का यह ट्रायल सफल बताया जा रहा है। बता दें कि, इससे पहले जनवरी के पहले सप्ताह में भी रैपिड रेल को साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई डिपो तक चलाई गई थी। उस समय यह 25 किमी की स्पीड से चली थी, लेकिन इस बार इसे 150 की स्पीड से चलाया गया।
रैपिड रेल ने लगाई 150 की स्पीड से दौड़
बता दें कि, देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर के रूप पर चलेगी। इसके माध्यम से लोग दिल्ली से मेरठ तक का सफर सिर्फ 50 मिनट में पूरा कर सकेंगे। रैपिड रेल प्रोजेक्ट के पहले चरण में गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन से दुराई डिपो तक मार्च माह से ट्रेन का संचालन होना है। पहले चरण के 17 किलोमीटर कॉरिडोर पर पांच स्टेशन बनाए गए हैं। इस ट्रेन को मेक इन इंडिया के तहत भारत की आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर बनाया गया है। इसमें यात्रियों का सफर बेहद आरामदायक होगा।
