खुशखबरी: अब मेरठ साउथ को मिलेगी नमो भारत की रफ्तार, उद्घाटन की तारीख फाइनल, जानें रूट डिटेल्स

Modinagar-Meerut South Namo Bharat : दिल्ली से मेरठ का सफर तय करने वाले यात्रियों के खुशखबरी है। अब नमो भारत (रैपिड रेल) से साहिबाबाद से मोदीनगर ही नहीं उसके आगे तक जाने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही विस्तारित ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

Modinagar-Meerut South Namo Bharat : नमो भारत (रैपिड रेल) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन को अब साहिबाबाद-दुहाई से आगे बढ़ाने के प्लान पर मुहर लग गई है। इसे मोदी नगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए सेफ्टी क्लीयरेंस मिल चुका है। आरआरटीएस के मुताबिक, परियोजना का कार्य मेरठ (दक्षिण) स्टेशन पर काम पूरा हो चुका है। निर्माणाधीन आरआरटीएस परियोजना 82 किमी तक फैली हुई है और इसका लक्ष्य दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को जोड़कर यात्रियों को सुविधा पहुंचाना है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि नए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जल्द ही मोदी नगर नॉर्थ से मेरठ साउथ के बीच इसका उद्घाटन कर सकते हैं। फिलहाल, एक निश्चित तारीख निर्धारित नहीं है।

Modinagar-Meerut South Namo Bharat.

साहिबाबाद-मेरठ साउथ नमो भारत

साहिबाबाद-मेरठ साउथ रूट मैप (Sahibabad-Meerut South Route Map)

दरअसल, वर्तमान में गाजियाबाद में आठ स्टेशनों के बीच 34 किमी का आरआरटीएस खंड चालू है। उनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर (दक्षिण) और मोदीनगर (उत्तर) शामिल हैं। अब इसके संचालन से शुरू होने से यात्रियों को साहिबादबाद से मेरठ साउथ तक आना जाना आसान हो जाएगा। अभी तक रैपिड रेल (नमो भारत) से यात्री मोदीनगर नॉर्थ तक ही जा पा रहे थे।

End of Feed