Crime News: गाजियाबाद के होटल में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 04:06 PM IST

Prostitution gang busted: नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली की पांच महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल का रजिस्टर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

Prostitution gang busted: गाजियाबाद पुलिस ने होटल में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में होटल मालिक और उसके प्रबंधक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह होटल इंदिरापुरम के नीति खंड इलाके में स्थित है। सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि होटल मालिक सचिन शर्मा और प्रबंधक अमित कुमार के अलावा पुलिस ने गुरुवार रात को मिली खुफिया सूचना के बाद मारे गए छापे के दौरान होटल से तीन संदिग्ध ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया।

​Prostitution gang busted, Ghaziabad Prostitution gang busted, Crime News, Delhi Crime News, UP Crime News

पुलिस ने आरोप‍ियों को किया गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

वर्मा के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली की पांच महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल का रजिस्टर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। शर्मा ने दो साल पहले यह होटल किराये पर लिया था। पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं ने बताया है कि उन्हें शर्मा और कुमार ने देह व्यापार के लिए कथित तौर पर मजबूर किया।

End of Feed