Bareilly: बरेली में चोरी के शक में नेपाली महिला की भीड़ ने की पिटाई, चार लोग गिरफ्तार

Bareilly: यूपी की बरेली में नौकरी की तलाश में आई एक नेपाली महिला पर चोरी के शक होने पर भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में चोरी के शक के चलते हुए एक नेपाली महिला को भीड़ ने कथित तौर पर पीटा। बताया जा रहा है कि महिला नौकरी की तलाश में थी। उसी दौरान नौकरी के शक में महिला के साथ मारपीट की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया। बताया जा रहा है कि इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई है।

Police

बरेली में चोरी के शक में नेपाली महिला की भीड़ ने की पिटाई (फोटो - Canva)

चोर समझकर नेपाली महिला की पिटाई

पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला बारादरी में अपने एक परिचित विनय गंगवार के घर पर थी। शनिवार रात करीब एक बजे जब फोन पर बात करते हुए वह छत पर गई, तब कुछ लोगों ने उसे चोर समझ लिया। किला थाने के अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने शोर मचाया, टॉर्च की रोशनी में उसे देखा और उसका पीछा किया। उन्होंने कहा कि डरकर उसने छत का दरवाजा खोलने की कोशिश की, ऐसा न कर पाने पर वह घबराहट में छत से कूद गई और जमीन पर गिर गई।

End of Feed