GDA से जमीन खरीदने का कल तक ही मौका, जानें कितने प्लॉट के लिए है स्कीम

Ghaziabad: जो लोग जीडीए के प्लॉट खरीदना चाहते हैं वो मंगलवार तक आवेदन कर सकते हैं। GDA की अलग-अलग योजनाओं में करीब 250 से अधिक प्लॉट्स बेचने की तैयारी है। 17 सितंबर के बाद फॉर्म नहीं लिया जाएगा। आइए जानें क्या है आवेदन का प्रोसेस-

Ghaziabad: जीडिए के प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका है, ऐसे में जो लोग जीडिए (GDA) के प्लॉट खरीदना चाहते हैं वो मंगलवार तक नीलामी में शामिल होने के लिए अप्लाई कर कर सकते हैं। मंगलवार के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के बाद 20 सितंबर को होने वाली नीलामी में बोली लगाकर प्लॉट को खरादी जा सकता है। जीडिए की अलग-अलग योजानाओं में 2000 वर्ग मीटर से बड़े और छोटे प्लॉट खरीद सकेंगे। इस तरह के करीब 250 से अधिक प्लॉट बेचने की तैयारी जीडिए की ओर से की गई है। वहीं इन प्लॉट्स में औद्योगिक और आवासीय प्लॉट के अलावा कन्वीनिएंट शॉपिंग, क्योस्क और दुकान के लिए प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, मल्टीप्लेक्स प्लॉट, ओल्ड एज होम प्लॉट, सामुदायिक केंद्र प्लॉट, आर्ट गैलरी पेट्रोल पंप, शिक्षण संस्थान और नर्सिंग होम कैटगरी के हैं।

GHAZIABAD AUTHORITY.

जीडिए से जमीन खरीदने का सुनहरा मौका

इस तारिख तक कर सकते हैं आवेदन

End of Feed