Chain Snatching: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दिन-दहाड़े एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जहां बाइक पर सवार एक बदमाश चेन छिनकर फरार हो गया। मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके का है। जहां दिनदहाड़े चैन स्नैचर एक बाइक सवार भाग निकला। चेन स्नैचिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है।
चेन छीनकर फरार लुटेरा
सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है की बाइक सवार व्यक्ति गली के अंदर बड़े आराम से आता है और गली में खड़े व्यक्ति के गले में से चेन तोड़कर फरार हो जाता है। इस वीडियों के वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियों में देख सकते हैं कि चेन छिनने के बाद आदमी वाइक सवार के चोर-चोर चिल्लाता हुआ बाइक सवार के पीछे भी भागता है। आए दिन इस तरह के चेन स्नैचिंग के मामले सामने आते रहते हैं और ये बदमाश आए दिन चेन स्नैचिंग की घटनाओं के अंजाम देते रहते हैं।
