लखनऊ

UP: देर से सचिवालय पहुंचने पर होगी कार्रवाई, 60 प्रतिशत कर्मचारियों को नोटिस जारी

UP News: यूपी सचिवालय में देर से आने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में 60 फीसदी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि देर से आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर से सचिवालय पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए फरमान जारी किया है। अब सचिवालय के कर्मचारियों के देर से आने और बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस नए फरमान का नोटिस देने के लिए आज छुट्टी के बावजूद सचिवालय प्रशासन का दफ्तर खुला रहेगा। जानकारी के अनुसार, सचिवालय में 60 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी रोजाना देर से दफ्तर पहुंचते हैं, जिस वजह से यह आदेश जारी किया गया।

देर से दफ्तर पहुंचते हैं कर्मचारी

बता दें कि दफ्तर आने का समय 9:30 बजे का है, लेकिन कई कर्मचारी 10 बजे के बाद दफ्तर पहुंचते हैं। इसके साथ ही करीब 30 प्रतिशत कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाते हैं। शिकायत मिलने के बाद सचिवालय प्रशासन विभाग ने एक जुलाई से 15 सितंबर तक बायोमेट्रिक डाटा निकलवाया था, जिनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति संतोषजनक नहीं है, उन्हें आज कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।

नोटिस देने के बाद भी जो कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंचेंगे और बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए गए हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article