गाजियाबाद: साहिबाबाद क्षेत्र के अर्थला आनंद इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्री की दीवार गिरने से बड़ा हादसा टल गया। दीवार के पास बने चाय के खोखे पर दीवार गिरी, जिससे कई खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा एक बुजुर्ग महिला भी उसकी चपेट में आ गई। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। फिलहाल, बिजली विभाग ने मौके पर पहुंचकर कंपनी मालिक को सख्त हिदायत दी है। वहीं
गाजियाबाद में महिला पर गिरी कंपनी की दीवार
दरअसल, आनंद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण पांचाल ने बताया की कंपनी में कुछ कार्य चल रहा था। तभी ये हादसा हो गया। उन्होंने कहा सभी को देखा जा रहा है। अभी कोई जान माल की हानि नहीं हुई है। किरण पांचाल का कहना है कि इस हादसे का जिम्मेदार कंपनी का मालिक है। उसी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। कंपनी की दीवार गिरने से पास के ट्रांसफार्मर और खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कंपनी मालिक को सख्त हिदायत दी है।
