Ghaziabad News: नोटबंदी के 8 साल बाद फिर मिली पुरानी करेंसी, गाजियाबाद में नोट बदलने वाले गैंग का पर्दाफाश; 4 गिरफ्तार

गाजियाबाद में शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुराने नोटों से भरी गाड़ी जब्त की और चार आरोपियों को भी धर दबोचा। यह गैंग पुरानी करेंसी के बदले लोगों को नए नोट देने का झांसा देता था। पुलिस ने इनके पास से 3.85 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद की है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुराने नोटों के बड़े जाल का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 3.85 करोड़ के पुरानी करेंसी के नोट बरामद हुए हैं। आरोपियों का यह गिरोह फोन पर ही पूरी डील करता था। ये लोग पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने का झांसा देकर सौदेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक गाड़ी भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल इस अवैध लेन-देन में किया जा रहा था।

ghaziabad news

नोट बदलने वाले गैंग का खुलासा

आरोपियों के पास कैसे आए पुराने नोट

पुलिस कमिश्नरेट के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन चारों आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी पुलिस चेकिंग को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी फंस गई और पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 करोड़ 85 लाख के पुरानी करेंसी के 1000 और 500 के नोट मिले हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद सभी पुराने नोट रामपुर निवासी मतलूब अहमद और फखरूद्दीन से लिए गए थे। जिन्होंने आरोपियों को बताया था कि गाजियाबाद के वजीराबाद रोड पर एस.के. नामक व्यक्ति पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने का काम करता है। जिसके बाद आरोपी नोट लेकर गाजियाबाद पहुंचे थे।

End of Feed